जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र स्थित तिलवारी गांव में पिछले 15दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। गांव की ब्राह्मण और क्षत्रिय बस्ती के बीच लगा 25केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन वह भी कुछ घंटों में तकनीकी खराबी के कारण जल गया। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। हैंडपंप और टंकी मोटर बंद हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। मोबाइल और इन्वर्टर चार्ज करने में भी परेशानी हो रही है। किसानों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। धान की रोपाई का समय है। बिजली न होने से खेतों की सिंचाई रुक गई है। ट्रांसप्लांटिंग के लिए तैयार की गई बेहन सूखने की कगार पर है। ग्रामीण अजय सिंह, ब्रमदेव तिवारी और राजबली गौतम ने विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। विभागीय कर्मचारियों से कई बार संपर्क किया गया। कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
तिलवारी गांव में बिजली आपूर्ति ठप, 15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर

Previous article
Next article

