Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश

सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने जौनपुर के बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरतम्बाकू उपयोग के कारण कैंसर से मरतें है 40 प्रतिशत लोग

तम्बाकू उपयोग के कारण कैंसर से मरतें है 40 प्रतिशत लोग

जौनपुर धारा,जौनपुर। तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे जनपद के समस्त नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ए.एन.एम.और आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने बताया गया कि विश्व में लगभग 60लाख लोग हर साल तम्बाकू के सेवन से अपनी जान गंवाते है। 6.5सेकेण्ड में एक धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की मौत होती है। डॉ. राजीव कुमार नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम ने बताया कि भारत में कैन्सर से मरने वाले 100 रोगियों में से 40 तम्बाकू के प्रयोग के कारण मरते है। अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी उत्दंaत् भ्दल्ूप् ऊदंaम्म्द एल्rनब्-2021 जारी किया गया है। जिसके अनुसार 23 प्रतिशत लडके एवं 24प्रतिशत लडकियों द्वारा किसी न किसी रूप में तम्बाकू उत्पादों का उपयोग, 22प्रतिशत विद्यार्थिर्यो द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर परोक्ष धूम्रपान किया जा रहा है। उनके द्वारा युवाओं को तम्बाकू की लत से दूर रखने एवं न्यू जनरेशन को तम्बाकू की जोखिम के कारको से अवगत कराया गया।