खुटहन। गुरुवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को दोनों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव व हमराही जवानों के साथ रसूलपुर तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 2.40बजे बिना नंबर की बुलेट बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। रोककर तलाशी लेने पर दोनों के पास से 315बोर का एक-एक तमंचा व एक-एक कारतूस, दो मोबाइल फोन व 630 रुपये मिले। मांगे जाने पर बुलेट के कागजात दिखा नहीं सके। पकड़े गए आरोपितों में बनहरा गांव निवासी सत्यम यादव उर्फ मुलायम यादव व सरपतहां थाना क्षेत्र के झलियहवा गांव निवासी दिलीप मौर्य हैं।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
तमंचों व कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Previous article

