जौनपुर धारा,जौनपुर। थाना मीरगंज पुलिस ने आपरेशन सर्च अभियान के तहत देशी तमन्चा 315बोर व कारतूस 315बोर के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस के कथन अनुसार उ.नि.सुनील कुमार यादव ने चेकिंग के दौरान सूचना पर रामगढ़ पुलिया के पास से खड़ा एक व्यक्ति पुलिसवालो को देखकर पुलिया से बिलरा मोड़ की तरफ भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान मो.हुसैन उर्फ मामा पुत्र मो.सलीम निवासी ग्राम बरांवा थाना मीरगंज के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक नाजायज देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी टीम में हे.का.तारकेश्वर यादव, का.पवन कुमार भी शामिल रहें।
― Advertisement ―
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Previous article
Next article

