Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडोर टू डोर कूड़ा उठाना सुनिश्चित करें : डीएम

डोर टू डोर कूड़ा उठाना सुनिश्चित करें : डीएम

  • जिला शहरी विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में समस्त नगर निकाय, नगर पंचायत, जिला शहरी विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। अधिशासी अधिकारी केराकत एवं जफराबाद के द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जमीन चिन्हित न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रवष्टि देने का निर्देश दिया और कहा कि आगे 7 दिन में नहीं कर पाए तो निलंबित कर दिए जाएं। अधिशासी अधिकारी रामपुर को भी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गये। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिया कि पोस्टमार्टम हाउस के सामने खाली जमीन पर पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा जाए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय का उपयोग कराना सुनिश्चित करें और कोई भी बाहर शौच न करने जाएं। उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि ट्रांजिट हास्टल एवं कचहरी के सामने के शौचालय को अपग्रेड किया जाये, बदलापुर पड़ाव पर नए शौचालय बनाये। नई नगर पंचायतों का संपत्ति रजिस्टर 3 दिन के भीतर बनाया जाए, साफ-सफाई अभियान चलाकर करायें। ईओ गलियों में जाकर देखे की सफाई हुई है कि नहीं और जो ठेकेदार काम लेकर करा नहीं रहे है ऐसे ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने एवं ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही करें। पीएम स्वनिधि के प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...