- ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने बधाई दी
जौनपुर धारा, जौनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के डेढुआना गांव के साधन सहकारी समिति उसरपुर के सरपंच का चुनाव रविवार को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। गांव के अतुल कुमार सिंह उर्फ बब्बू निर्विरोध सरपंच चुने गए। उन्होंने सरपंच पद पर अकेले नामांकन दाखिल किया था कि बब्बू के सरपंच चुने जाने पर गांव की ग्राम प्रधान शैव्या सिंह सहित अनिल सिंह, मदन सिंह, राम जतन सिंह, मनोज कुमार सिंह, संतोष राजभर, श्याम नारायण प्रजापति, हिमांशु राय, बेचन सिंह, शिव चंद्र, जिलेदार, अरुण कुमार, बच्चा सिंह, कृष्णा सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. पप्पू सरोज, चंद्रशेखर यादव, साहब लाल सरोज व पंकज सिंह ने माला पहनाकर जीत की बधाई दी।



