सिकरारा। क्षेत्र में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। सिकरारा विकासखंड के पकड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 12दिनों में कुल 415 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 118मरीज डेंगू और वायरल बुखार से ग्रसित पाए गए। पीएचसी के लैब टेक्नीशियन उमाशंकर प्रजापति ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बुखार और अन्य लक्षणों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। वहीं अधीक्षक डॉ. मेजर तपिश कुमार ने लोगों को समय पर दवा लेने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी। प्रकोप से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की है। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही, मच्छरों से बचाव को लेकर लोगों से साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और पूरी बाजू के कपड़े पहनने की अपील की गई है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांवों में जागरूकता अभियान चला रही हैं, ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।
― Advertisement ―
डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप, 12 दिनों में 118मरीज मिले


