जौनपुर धारा,जौनपुर। डीएम डॉ.दिनेश चन्द्र चाचकपुर स्थित गुरुद्वारा में आयोजित दो दिवसीय वैसाखी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होने उपस्थित लोगों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैसाखी पर्व किसानों द्वारा गेहूं की फसल तैयार होने की खुशी में मनाई जाती है। आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह ने पांच प्यारों को चुना था तथा आज सिखों के पंथ की स्थापना दिवस भी है। उन्होंने हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब का दर्शन भी किया तथा गुरु तेग बहादुर के नवनिर्मित तपस्थली का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर लुधियाना से कीर्तन करने आए सुरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी ने गुरुवाणी पर प्रकाश डाला। इस मौ$के पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, गुरवीर सिंह, सतनाम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीएम ने किया नवनिर्मित तपस्थली का अवलोकन

Previous article

