जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की संघन तलाशी ली गयी,जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नही मिला। जेल अस्पताल में जाकर बन्दियो के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। इस दौरान बन्दियों से सवांद करते हुए भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक बन्दी जो पहले से बीमार थे, और बेहद कमजोर थे, उनकी मृत्यु हो जाने के उपरान्त नियमानुसार पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण


