Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के संबंध में बैठक संपन्न

डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के संबंध में बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। जनपद की समिति के द्वारा नगर पंचायत/भवन ग्राम/पंचायत भवन/प्राथमिक विद्यालय/माध्यमिक विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना हेतु प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। जहां पर पाठकों हेतु आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता हो जिससे अधिक से अधिक पाठकों को उक्त सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जगह चिन्हित कर बेसिक शिक्षा अधिकारी से सत्यापन कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा डिजिटल लाइब्रेरी हेतु ऐसी जगह चिन्हित की जाए जहां अधिक की संख्या में आबादी आच्छादित हो। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।