Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरडाल्हनपुर में पेट्रोल पम्प कर्मी की संदिग्ध हाल में मौत

डाल्हनपुर में पेट्रोल पम्प कर्मी की संदिग्ध हाल में मौत

  • फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाया किया साक्ष्य
  • ऑनलाइन गेम ड्रीम इलेवन खेलकर गवां दिया था 50हजार से ज्यादा का रकम
  • पैसा वापस नहीं कर पाने से किया जा रहा था परेशान व प्रताड़ित

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर एक पेट्रोल पम्प कर्मी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, अन्य कर्मियों कहना है कि मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिसके चलते आत्महत्या हत्या के बीच गुत्थी उलझ गई। बता दें कि डाल्हनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सरायख्वाजा के बङऊर गांव निवासी राधेश्याम बिन्द का 23वर्षीय पुत्र प्रेमचंद बिन्द रात में पेट्रोल पंप पर  काम करता था। लेकिन भोर में पेट्रोल पम्प कर्मियों ने बताया कि नीम की डाली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जमीन पर पाया। नीम के पेड़ पर नहीं था, यही सवाल खड़ा हो गया कि वह कैसे मरा? सूचना पर सुबह परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने साजिशन हत्या का आरोप लगाना शुरू किया, जिसके बाद जिले से फोरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य लिया। जिसमें मृतक के पास कटी रस्सी चप्पल व अन्य सामग्री एकत्रित कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पेट्रोल पम्प कर्मियों का कहना है कि यह रस्सी सहारे फांसी लगाया था, जिसको हम लोग ने रस्सी काटकर शव को पहले उतार दिया। वहीं परिजनो का कहना था कि जब उसकी फांसी लगाने पर मौत हुई तो शव नीचे क्यो था । पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चर्चा है कि पेट्रोल पंप से 50हजार से अधिक वह ड्रीम इलेवन ऑनलाइन गेम खेल गया था। जिसके लिए वह पैसा वापस नहीं कर पा रहा था, उसे परेशान किया जा रहा था, और प्रताड़ित होने के चलते वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आत्महत्या और हत्या के बीच गुत्थी उलझ चुकी है। परिजनों का कहना है साजिशन हत्या की गई है। वहीं थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह का कहना है शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकता है। प्रेमचंद पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था  प्रेमचंद घर पर रहकर अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बटाता रहा, उन्होने यह भी बताया कि ऑनलाइन गेम खेलता था, उसमें पैसा ज्यादा लॉस हो गया। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी लिख कर रखा था।