Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशडाला नगर पंचायत के युवाओं ने खेल मैदान की मांग को लेकर...

डाला नगर पंचायत के युवाओं ने खेल मैदान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा,सोनभद्र। डाला नगर पंचायत क्षेत्र के युवाओं ने खेल के मैदान की मांग को लेकर बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि डाला नगर में कोई भी खेल मैदान नहीं है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं का कहना है कि खेल मैदान न होने के कारण सभी युवा खिलाड़ी सुबह-शाम व्यायाम और प्रैक्टिस के लिए सड़क किनारे अभ्यास करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ज्ञापन में बताया गया कि जगह की कमी के कारण युवा खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उनका खेल कौशल प्रभावित हो रहा है तथा कम उम्र के युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। युवाओं ने बताया कि पूर्व में भी कई बार खेल मैदान की मांग को लेकर शासन और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बावजूद इसके, युवाओं ने उम्मीद नहीं छोड़ी और एक बार फिर विनय गोड़ के नेतृत्व में दर्जनों खिलाड़ी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और खेल मैदान की व्यवस्था कराने की मांग की। विनय गोड़ ने कहा कि डाला नगर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं। क्षेत्र में खेल मैदान की सुविधा मुहैया होने से यहां के युवा भी जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इसीलिए हम सभी युवाओं की मांग है कि नगर में जल्द से जल्द खेल मैदान की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर विनय कुमार, विकास जायसवाल, अनमोल सिंह, मोहित पाठक, सूरज यादव, हनुमान कुमार, शहबाज़ हुसैन, शकील, निर्मल कुमार, रोहित, अश$फाक आलम, सूरज बिंद, राहुल, अनिरूद्ध, सुजल, प्रेम, प्रफुल्ल, राजेश आदि लोग मौजूद रहें।

Share Now...