Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडांडिया नृत्य में जमकर झूमी महिलाएं, खेली गरबा

डांडिया नृत्य में जमकर झूमी महिलाएं, खेली गरबा

  • सर्ववैश्य समाज महिला मण्डल के डांडिया महोत्सव में बिखरा उल्लास और उमंग का रंग

मुंगराबादशाहपुर। सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति महिला मण्डल के तत्वावधान में बलीभद्र परिसर में सोमवार की रात गरबा व डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने राधा कृष्ण व शंकर पार्वती बने कलाकारों के साथ खूब धमाल मचाया। डांडिया महोत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य मुख्य सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, इंजी उमाशंकर गुप्ता, संरक्षक आलोक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, आशीष ऊमरवैश्य, राजकुमार केशरी, महिला मण्डल अध्यक्ष सुमन जायसवाल, महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य, कोषाध्यक्ष सत्यभामा व आशा साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व माता रानी की आरती कर शुभारंभ किया। गरबा व डांडिया महोत्सव के दौरान सभी महिलाएं व बच्चियां पारंपरिक परिधान और गुजराती परिधान में सज-धज कर आई थी। उपस्थित सभी महिलाओं ने झुंड बनाकर कभी अपने-अपने सखी, सहेलियों के साथ, तो कभी सामूहिक रूप से ताल से ताल मिलाते हुए घंटे देवी माँ व डांडिया गीतों पर थिरकते रहें। महिलाएं, युवतियां व बच्चियां रंग बिरंगी लाइट पर एक साथ लोकगीत संगीत धुन पर गरबा में देर रात तक झूमते रहें। प्रयागराज के अरविंद आर्ट ग्रुप के कलाकारों में सोना सिंह पार्वती, शंकर विजय, राधा मानसी व कृष्ण सूरज के नृत्य पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डांडिया में तीन ग्रुप बनाए गए थे। जिसमें डांडिया में सानवी ऊमरवैश्य, परी जायसवाल, लक्ष्मी गुप्ता, अमृता केसरी, गुनगुन गुप्ता, पीहू, शिवांगी गुप्ता व वेदिका गुप्ता आदि बच्चियों ने प्रतिभा किया। महिलाओं में डांडिया गरबा में कोमल केशरी,आशा साहू व पूजा जायसवाल,डांडिया क्वीन में सत्यभामा ऊमरवैश्य,दीपा केशरी व उर्मिला जायसवाल बेस्ट जोड़ी डांडिया पूजा ऊमरवैश्य,नीलम केशरी,मनीषा गुप्ता और सुजाता साहू,साथ ही बेस्ट ऊर्जावान डांडिया नृत्य नीतू अग्रवाल, बबीता जायसवाल बीना गुप्ता, आस्था केसरवानी व चित्रा ऊमरवैश्य का रहा। इस मौके पर बेहतर डांडिया करने वाली रिशिका गुप्ता, माही गुप्ता, श्रेया, प्रिया, वेदिका, सोनिया, नेहा, परी, प्रियांशी, नैना मुस्कान को भी सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्ष राजकुमार नेता व आलोक गुप्ता पिंटू ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया मां दुर्गा जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सुमन जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सुनीता जायसवाल, अनुष्का गुप्ता, ममता जायसवाल, ममता गुप्ता, दीपिका, दिव्या गुप्ता, श्वेता केसरवानी, रचना जायसवाल, पन पूजा ऊमरवैश्य, आशा साहू, प्रिया ऊमरवैश्य, वंदना, डॉ.सीमा उर्मिला, सत्यभामा, ऊमरवैश्य, पूनम मोदनवाल व संगीता केसरवानी समेत सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।