जौनपुर धारा,गोरखपुर। बापू भवन टाउन हाल बलिया का श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 135 वाँ जन्म महोत्सव बहुत सुन्दर हुआ और विभिन्न जनपदो से आये सभी अतिथि जिसमे प्रमुख सहप्रतिऋत्विक मे श्री प्रकाशचन्द्र झा, श्री निलेश श्रीवास्तव, श्रीराम गीरी, आदि उपस्थित रहे। सुबह विनती प्रार्थना तथा धर्म सभा मे आगन्तुक विद्वानों ने ठाकुर जी की भावधारा से सभी को जोड़ा बीच बीच मे भजन कीर्तन भक्तों को भाव विभोर करता रहा। ठाकुर जी के उत्सव मे बहुत लोगों ने सतनाम ग्रहण किया तथा आनन्द बजार (प्रसाद) ग्रहण कर धन्य हुये। अंत मे बलिया के ऋत्विक श्री रामाकान्त सिंह ने आभार प्रगट किया। मुख्य कर्मी मे संजय गुप्ता,अजय गुप्ता, विनोद गीरी,कमल प्रकाश आदि ने उत्सव का सफल संचालन किया।
― Advertisement ―
अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से करायें आवेदन : जिलाधिकारी
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी...
ठाकुर अनुकूलन चन्द्र का जन्मोत्सव संपन्न

Previous article


