Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रात से हो रही मूसलाधार बारिश में शहर की सड़कें हुई जलमग्न

गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर, झूमकर बरसे बदराजौनपुर। रविवार को मानसूनी बारिश के चलते जहां किसान खुश हैं वहीं जिले का मौसम भी सुहाना...
Homeअपना जौनपुरठण्ड से ठिठूरे लोग, अलाव बना सहारा

ठण्ड से ठिठूरे लोग, अलाव बना सहारा

जौनपुर धारा,जौनपुर। मौसम के तीखे तेवर से लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोग परेशान दिखे। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया, तथा शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लिया गया। सोमवार को कंपकंपाने वाली ठंड का आलम यह रहा कि लोग देर सुबह तक रजाई में दुबके रहे। बाइक की सवारी हो या फिर सवारी वाहन से सफर करना हो, सर्द हवा परेशान करती रही। लगातार सर्द हवा चलने से परेशानी बढ़ी है। मौसम में फिलहाल सुधार होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। फिर भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही। घरों में जहां लोग अलाव जला रहे हैं, वहीं बिजली से चलने वाले रूम हीटर भी सहारा बना हैं। दुकानों के आगे भी दुकानदार अलाव जला रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से शहर में कहीं अलाव नहीं जलवाए गये हैं। इधर, मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है। सर्दी के सितम से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं, नतीजतन लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। सर्दी बढ़ने के कारण लकड़ी और कोयले की बिक्री बढ़ गई है।

Share Now...