Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर चालक पर हमला करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

ट्रैक्टर चालक पर हमला करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी मोड़ के पास से शुक्रवार को पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर हमला करने के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानंद चौबे ने बताया कि बिठुआकला पुल के पास बीते तीन सितंबर को कठार गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक सुनील सिंह पर हमले के आरोप में वांछित चल रहे, अभियुक्त शुभम बिन्द पुत्र ओमप्रकाश बिंद निवासी भलुआही थाना बदलापुर को सराय त्रिलोकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।