जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के खुज्झी हिसामपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रैक्टर के चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी डोभी ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। देवलासपुर गांव निवासी 45वर्षीय अजय विश्वकर्मा पुत्र खरपत्तू ऑटोरिक्शा से खुज्झी से हिसामपुर की तरफ जा रहा था। खुज्झी गांव में ही उसी रास्ते से गिट्टी लदा ट्रैक्टर भी जा रहा था। अजय ऑटोरिक्शा से असंतुलित होकर गिरा व ट्रैक्टर के ट्राली के पहिए की चपेट में आ गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोग सीएचसी डोभी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
― Advertisement ―
ट्रैक्टर के चपेट में आकर युवक घायल, हालत गंभीर

Previous article
Next article

