Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

जौनपुर धारा,सिकरारा। बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के समीप प्रयागराज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की रात्रि पेट्रोल भरवाने गए युवक की सामने से आ रहें ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव निवासी ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद शुक्ल का 28वर्षीय पुत्र संदीप शुक्ल उर्फ नागेंद्र रात्रि में बाइक में पेट्रोल भरवाने फतेहगंज के समीप डीहजह्निया गांव के पास एक पेट्रोल पंप जा रहा था, पंप के समीप पहुँचा ही था कि तभी जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतना भीषण रहा की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस की मौजूदगी में एम्बुलेंस की सहायता से गंभीररूप से घायल संदीप को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँचे परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। उधर ट्रक को पुलिस थाने ले आई जबकि चालक फरार हो गया।

अपनी मां को कुम्भ स्नान करवाने की कर रहा था तैयारी फतेहगंज के समीप ट्रक की चपेट में मृत संदीप शुक्ला उर्फ नागेंद्र सुबह अपनी मां माला शुक्ला को बाइक से ही प्रयागराज कुम्भ स्नान हेतु जाने की तैयारी कर रहा था। घटना पर पिता अयोध्या प्रसाद विलखते हुए बताया कि चार बेटों में सबसे छोटा संदीप सुबह अपनी मां को स्नान हेतु कुम्भ ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसीलिए बाइक में रात्रि में ही तेल भरवाने की बात कहकर निकला था। सारनाथ महादेव की सरंक्षिका एवं पुजारिन माला शुक्ला के पुत्र की मौत की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह शोक संवेदना जताने वालो की भीड़ एकत्रित हो गयी।