Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन से अज्ञात की हुई दर्दनाक मौत, पटरी पर मिला शव

ट्रेन से अज्ञात की हुई दर्दनाक मौत, पटरी पर मिला शव

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गोठांव गांव के पास प्रयागराज-जौनपुर रेल खंड पर ट्रेन नम्बर 14202रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट मे आने से अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गोठाव गांव के पास खंभा नम्बर 171112 के पास पटरी पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। मेमो ट्रेन चालक की सतर्कता से घटना का पता चला। सूचना पर जीआरपी जंघई व बरसठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी, पुलिस जांच में जुटी। इस मामले में बरसठी थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया की ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की सर से धड़ अलग हो गया और उसकी मौत हो गई है शिनाख्त का प्रयास जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरसठी थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जिसमें उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।