Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरट्रकों के कलपुर्जे चोरी करने वाले सात अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

ट्रकों के कलपुर्जे चोरी करने वाले सात अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

  • कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू व औजार बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान ट्रकों के कलपुर्जे चोरी करने के सात अंतरजनपदीय आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, दो-दो चाकू, मोबाइल व कलपुर्जे खोलने में इस्तेमाल किए जाने वाले कई औजार बरामद हुए। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा व निरीक्षक (अपराध) विनीत मय पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीहीपुर स्थित वैष्णो ढाबा के पास संदिग्ध स्थिति में दिखे सात व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन सभी ने स्वीकार किया कि उनका काम ट्रकों के कलपुर्जे चोरी करना है। ढ़ाबों या सड़क किनारे कहीं भी खड़े ट्रकों का मौका मिलते ही वह कलपुर्जे चोरी कर लेते हैं। तलाशी में उनके पास मौजूद जूट के बोरे से ट्रकों से चोरी किए गए छह सेल्फ बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज जिले के जार्ज टाउन के अल्लापुर निवासी घनश्याम जायसवाल उर्फ पप्पू, उसका सगा भाई संजय जायसवाल, मुठ्ठीगंज के बलुआघाट का विनोद अग्रहरि, कोरांव के शमशादपुर का सैय्यद अली, सराय इनायत के सहसों बगहीकलां का बृजेश कुमार मौर्या, पूरा मुफ्ती के पावन का दिनेश कुमार व गोंडा जिले वâे मनकापुर के मटरीपुर का अनिल कुमार पांडेय है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में एसआइ सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, दीपक कुमार सिंह, भाईलाल व कांस्टेबल सुनील कुमार रहे।

Share Now...