जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने हुई घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मृत महिला की पहचान सुनीता प्रजापति के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता अपने पति के साथ मोपेड पर फतेहगंज से सेवईनाला जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनीता ट्रक के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौके पर मौत



