Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरटोल टैक्स का हुआ शुभारंभ

टोल टैक्स का हुआ शुभारंभ

  • सिरकोनी क्षेत्र की जनता में मचा हड़कंप
  • पहले ही दिन टोल टैक्स में लगी लंबी कतारे, आवागमन में परेशानी

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरकोनी ब्लॉक के समीप हौज में बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली सोमवार से शुरू हो गई जिससे क्षेत्रीय जनता में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी लखनऊ मार्ग पर हौज में बने टोल प्लाजा पर सोमवार की सुबह आठ बजे से वाहनों से टोल टैक्स वसूली का काम शुरू हो गया। अचानक शुरू हुई वसूली से क्षेत्रीय जनता में हड़कम्प मच गया। सुबह सात बजे टोल प्लाजा पर पूरे विधि विधान के साथ थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने पूजन अर्चन करके टोल प्लाजा का शुभारंभ किया। अचानक सुबह से शुरू हुए इस टोल प्लाजा की वसूली से क्षेत्रीय लोगों में हड़कम्प मच गया। सबको टैक्स देना काफी भारी लगने लगा। लोग अभी इस प्लाजा के चालू होने की तिथि जनवरी माह में थी। लोग  मानसिक रूप से जनवरी माह में तैयार थे। टोल प्लाजा के प्रबन्धक तिलक सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा बन कर पूरी तरह तैयार हो गया था। उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में सोमवार को इसको चालू कर दिया गया। यह टोल प्लाजा छह लाइन का है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के 20 किमी परिधि के निजी वाहनों के लिए तीन सौ 15 रुपये का मासिक पास बनाया जाएगा। क्षेत्र के लोग सुविधा के लिए इस परिधि में आने वाले लोग पास की सुविधा कार्यालय में आकर प्राप्त कर सकते हैं।

Share Now...