Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरटीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हराया

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हराया

राजकोट में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने करो या मरो के इस मुकाबले में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 137 रनों पर ही ढेर हो गई.  भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सूर्या ने 7 चौके और 9 छक्के जड़े. वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह को तीन सफलता मिलीं.