Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीकाकरण के लिए मुहिम चलाकर किया गया जागरूक

टीकाकरण के लिए मुहिम चलाकर किया गया जागरूक

  • खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के विभिन्न गांवों में मुहिम चलाकर उदासीन व झिझक परिवारों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार की सुबह उक्त विकास खण्ड के दो ग्राम सभा में आधा दर्जन परिवारों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया। जानकारी के अनुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी की अगुवाई में शनिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग व एसएम नेट यूाfनसेफ के डीएमसी गुरदीप कौर और बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी के सहयोग से नियमित टीकाकरण अभियान के तहत अशरफपुर, उसरहटा में टीकाकरण किया गया। जिसमें उदासीन व झिझक व टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों से सम्पर्क कर उनको जागरूक करते हुए टीकाकरण किया गया। इस दौरान बच्चों में होने वाले एक दर्जन से अधिक बीमारियों व टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया गया तथा टीकाकरण न करने से उसके दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दिया गया जिससे प्रभावित होकर आठ परिवारों में से छ: परिवार के लोगों ने अपने बच्चों का टीकाकरण करवाया। इस दौरान सहयोग में अजय कुमार सिंह, हौसिला राय, फूलमती, रोजगार सेवक कृष्णा, पंचायत सहायक व कोटेदार ने अपना सहयोग दिया।

Share Now...