― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनटीएमसी सांसद की सिजलिंग अदाओं ने किया फैंस को मदहोश

टीएमसी सांसद की सिजलिंग अदाओं ने किया फैंस को मदहोश

बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को देशभर में एक अलग पहचान भी हासिल हो चुकी है। नुसरत के लुक्स की हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में उनके फॉलोअर्स की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट फोटोशूट में नुसरत काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। एक्ट्रेस यहां ब्लैक का ट्राउजर और व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसकी प्रâंट में एक बड़ी सी ब्लैक नोट बंधी हुई है। नुसरत ने इस कैजुअल लुक को भी काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। उन्होंने अपने लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से एक अदाएं दिखाई हैं। नुसरत ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप, रोजी चीक्स और पिंकिश स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने साधना कट हेयर स्टाइल में वेवी लुक देकर ओपन रखा है। वहीं, एक्ट्रेस ने गोल्डन हूप ईयररिंग्स पहने हैं। यहां वह इतनी खूबसूरत दिख रही हैं कि नुसरत के चेहरे से नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने कर्वी फिगर से भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्हें देखकर अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि वह एक बेटे की मां हैं। नुसरत अपने फोटोशूट्स के अलावा प्रोजेक्ट्स की वजह से भी काफी चर्चा में हैं। जल्द ही वह ‘जय काली कत्तेवाली’ टाइटल से बन रही फिल्म में दिखाई देंगी। इसके बाद उन्हें ‘मास्टमोशाई अपनी किचू देखेनी’ में भी नजर आने वाली हैं।

Share Now...