Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मुखबिर...

E-Paper 20-06-2025

Homeमनोरंजन'टाइगर 3' से सलमान-अरिजीत के गाने का टीज़र आया

‘टाइगर 3’ से सलमान-अरिजीत के गाने का टीज़र आया

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि ये अरिजीत का उनके लिए गाया पहला गाना है। हालांकि इससे पहले अरिजीत ने ‘सुल्तान’ के लिए भी गाना गाया लेकिन उसे सलमान ने हटवा दिया था। टाइगर 3 के पहले गाने थव प्रभू का नाम का टीज़र आ गया है।16 सेकंड के टीज़र में बस म्यूज़िक सुनाई पड़ रहा है। देखकर लग रहा है कि इसे ‘स्वैग से स्वागत’ और ‘माशाल्लाह’ की तर्ज़ पर बनाया गया है। गाने का टीज़र आने के बाद सलमान के फैन्स सोशल मीडिया पर लहालोट हो रखे हैं। लिख रहे हैं कि ये गाना चार्टबस्टर होगा। पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगा। इस गाने को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है। 23 अक्टूबर को पूरा गाना रिलीज़ किया जाएगा। ये सलमान के लिए गाया अरिजीत का पहला गाना होने वाला है। अरिजीत ने पहले भी सलमान के लिए गाना रिकॉर्ड किया था। लेकिन उसे सलमान ने फिल्म से निकलवा दिया था। स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान सलमान और अरिजीत के बीच खटपट हो गई थी। अवॉर्ड होस्ट कर रहे सलमान और रितेश देशमुख ने अरिजीत सिंह को स्टेज पर बुलाया। अरिजीत के पहुंचने पर सलमान ने उनसे पूछा कि क्या वो सो गए थे। तब अरिजीत ने मज़ाक में कहा कि आप लोगों ने सुला दिया। सलमान ने फिर जवाब दिया कि इसमें उनका कोई दोष नहीं। अगर ऐसे गाने (तुम ही हो) बजते रहेंगे, तो नींद ही आएगी। बताया जाता है कि इसी बात पर सलमान अरिजीत से नाराज़ हो गए थे। उन्होंने ‘सुल्तान’ फिल्म से अरिजीत का गाया गाना ‘जग घुमेया’ निकलवा दिया। अरिजीत के इस लेटर का कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म में उनका वर्ज़न शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह फिर वो गाना राहत फतेह अली खान ने गाया था। कुछ दिन पहले अरिजीत सिंह को सलमान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट्स से निकलते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया गया कि दोनों ने अपने तमाम मतभेद सुलझा लिए हैं। उसके बाद अरिजीत ने ‘टाइगर-3’के लिए दो गाने रिकॉर्ड किए। पहला है ‘लेके प्रभु का नाम’ और दूसरा एक रोमांटिक नंबर बताया जा रहा है। बता दें कि ‘टाइगर-3’ का म्यूज़िक प्रीतम ने कम्पोज़ किया है। फिल्म को मनीष शर्मा ने बनाया है। ये दिवाली यानी 12 नवंबर के दिन रिलीज़ हो रही है।

Share Now...