जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के इशापुर निवासी किशन जायसवाल पुत्र अरविन्द जायसवाल ने अपने रिश्तेदारों पर हनुमान घाट स्थित में सोने चांदी के आभूषण की दुकान से मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। किशन ने कोतवाली में दिये तहरीर में बताया कि विगत 08 मई को दोपहर लगभग 1:30 बजे मोतीलाल जायसवाल, बच्चा जायसवाल पुत्रगण धनीराम जायसवाल निवासी पंचहटिया जौनपुर और सास शीला पत्नी स्व.विद्यालाल जायसवाल निवसी मकसूदिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ पुरानी रंजिश के तहत मारपीट और लूट के इरादे से दुकान में घुसकर भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे विरोध करने पर मारना शुरू कर दिया। लगभग दो लाख रुपये का जेवरात भी लूट ले गये। जिसका सीसीटीवी फूटेज पीड़ित के पास है।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
ज्वेलर्स ने रिश्तेदारों पर लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप
Previous article
Next article


