Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत

जौनपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत

जौनपुर। ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शनिवार को जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। गौ प्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनाद कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय के पास कंचन कॉम्प्लेक्स में हजारों लोगों ने शंखनाद और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म का मूल मंत्र अहिंसा है और जीवों पर दया करना हिंदू धर्म का प्रमुख सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज गाय को माता के रूप में पूजता है, लेकिन वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक संत समाज का आंदोलन जारी रहेगा। शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों से 11 मार्च को लखनऊ में आयोजित  ‘गौ प्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनादÓ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और गोवंश के सम्मान के लिए व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान डा. प्रमोद कुमार सिंह ने शंकराचार्य का पादुका पूजन, आरती और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के आयोजक रामसूरत यादव ने अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share Now...