जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के अकबर पैलेस होटल में प्रâेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित साल्वेशन अस्पताल एवं सिद्धिविनायक द्वारा प्रायोजित दिवाली फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा फुलझड़ी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े वितरण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण में सरल महेश्वरी, अंजू पाठक, विदिशा जायसवाल, उर्वशी सिंह, स्वीटी जायसवाल का सम्मान हुआ तथा खिलाड़ियों में क्रिकेट कोच विवेक यादव के अन्य को भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह िंप्रशू, पीसीएस अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह हिंदू रहे। स्वागत भाषण आयोजक मिनाज शेख किया। आभार डॉ.विवेक श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता की मण्डल की भूमिका निभाने में सोनल श्रीवास्तव मैसेज यूपी क्वीन एवं काजोल सोनकर रही। बेस्ट रैंप वॉक फैमिली अवार्ड दीपक श्रीवास्तव परिवार, बेस्ट सब्जी भेजो अवार्ड विष्णु गौड़ एवं मनीष सेठी परिवार, बेस्ट चाइल्ड अवार्ड आराध्या सिंह, बेस्ट पति को पत्नी द्वारा साड़ी पहनो अवार्ड विनोद अग्रहरि परिवार, बेस्ट जोड़ी अवार्ड विष्णु सहाय परिवार, बेस्ट मेल शिवम गुप्ता, बेस्ट फीमेल नेहा सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन इण्टरनेशनल एंकर दीक्षा जायसवाल, सलमान शेख, सागर सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अमित गुप्ता राजा राम एंड संस, डॉ.संदीप पांडे, दुर्गेश सिंह, जावेद अहमद, रामजी जयसवाल, शशांक सिंह रानू, कमर हसनैन दीपू, छाया सेठी, विभा सिंह, राखी सिंह, शोभना सिंह, पूनम जायसवाल, प्रियंका श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
जौनपुर में पहली बार मनाया गया जौनपुर दिवाली फेस्टिवल

Previous article
Next article


