― Advertisement ―

spot_img

फुले जयंती पर बोले प्रो. प्रमोद यादव—शिक्षा से ही संभव है सामाजिक परिवर्तन

जौनपुर। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में दिखा 15फीट लंबा अजगर

जौनपुर में दिखा 15फीट लंबा अजगर

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के नरहन गांव में दोपहर के समय विजय प्रताप के घर के पीछे लगभग 15फीट लंबा अजगर देखा गया। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। विशाल अजगर को देखकर ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शोरगुल बढ़ने पर अजगर पास की बांस की कोठ (शेड) में चला गया और काफी देर तक वहीं शांत अवस्था में रहा। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पीआरबी पुलिस टीम गांव पहुंची और स्थिति का आकलन किया। सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षक अमित कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजगर का सफल रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों और बागानों में झाड़ियों की उचित सफाई न होने के कारण ऐसे वन्यजीव रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं।

Share Now...