Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर धारा खबर का असर

जौनपुर धारा खबर का असर

पुलिस ने बरामद किया 20 कुंतल अवैध आतिशबाजी

  • 14 के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

जौनपुर। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जनपद के विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों से बिना अनुमति रखी गई लगभग 20कुंतल अवैध आतिशबाजी बरामद की गई है। इस संबंध में कुल 4 अभियोग दर्ज किए गए हैं, तथा १४ के खिलाफ लाइसेन्स निरस्त प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि पुलिस ने अभी किन लोगों का आतिशबाज जब्त किया है इसका खुलासा नहीं किया है। मुख्य रूप से यह कार्रवाई जौनपुर धारा द्वारा ‘अतिशबाजों ने घनी आबादी के बीचों-बीच बना रखा है बारूद का गोदामÓ शिर्षक नामक खबर सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की है। दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते रिहायशी इलाकों में विस्फोटक पदार्थों के अवैध भंडारण से संभावित दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिये किया है। वहीं फायर विभाग की टीम द्वारा आतिशबाजी सामग्री रखे जाने के स्थानों का परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 लोगों द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया है, उनके लाइसेंस निलंबन के लिए पत्राचार संबंधित विभाग को भेजा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी ने यह बताया कि बिना अनुमति के रिहायसी क्षेत्र में आतिशबाजी रखने के सम्बन्ध में कुल 04अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा लगभग 20 कुंतल अवैध रुप से प्राप्त आतिशबाजी को पुलिस द्वारा सीज किया गया है। फायर विभाग के माध्यम से आतिशबाजी के सामान रखने की जगह का परीक्षण कराया जा रहा है। 14लोगों द्वारा लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन किया गया है, उनके लाइसेंस के निलंबन हेतु पत्राचार किया गया है।

Share Now...