Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की बहू गायिका गीतांजली मौर्या विदेश में बिखेरेंगे आवाज का जादू

जौनपुर की बहू गायिका गीतांजली मौर्या विदेश में बिखेरेंगे आवाज का जादू

जलालपुर। जौनपुर जिले की सुप्रसिद्घ भजन गायिका गीतांजली मौर्या का त्रिलोचन बाजार में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होने पत्रकार वार्ता में बताया कि वो यहां क्षेत्रिय कलाकार चन्दन सेठ से मिलने और बाबा भोले नाथ का दर्शन करने के लिए रूके थे। गीतांजली मौर्या ने बताया कि उनका नवरात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में होना है और बाबतपुर एयरपोर्ट से छ: बजे शाम आज की प्लाइट से बैंकाक जायेंगे। उन्होने बताया वे जौनपुर जिले के थाना सुरेरी क्षेत्र के पट्टीकीरत राय(सुल्तानपुर)ग्राम निवासी अशोक कुमार मौर्य की बहू है। वे भजन गायिका व संगीत की शिक्षिका है और पिछले बीस वर्षों से संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और वह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से संगीत की शिक्षा लेने के बाद देश विदेशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। इस अवसर पर अभिनेता व समाजसेवी चन्दन सेठ ने माल्यार्पण व अंग वस्त्रम देकर विदा किया। इस अवसर पर ई.विनय कुमार मौर्य, सुषमा सेठ, दिनेश चन्द श्रीवास्तव, राज यादव, टिन्कु गिरि, संगम जायसवाल, गणेश यादव, श्रवण दुबे इत्यादि लोग मौजूद रहे।