Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में…
  • तमंचा संग आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मामलों में आरोपित को तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में आरोपित कलाम नट पुत्र शिवबल नट निवासी तराव भागने के लिए तराव मोड़ पर खड़ा है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

  • बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कलिंजरा बाजार में एक साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक रफीक निवासी खैरपारा मार्ग पर बाइक लेकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्वजनों ने जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रफीक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • मारपीट में घायलों का कराया मेडिकल

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के तालुका बिसवां रुधौली गांव में होली के दिन हुई मारपीट में घायलों का पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया। डाक्टर ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में होली के दिन घर के सामने डीजे बजाने से मना करने पर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई थी जिसमें एक पक्ष से अनिल कुमार बिंद, आनंद कुमार बिंद तथा दूसरे पक्ष से छोटेलाल बिंद, गुलाब बिंद और सुभागी देवी घायल हो गए थे। परिजनों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के तीसरे दिन दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया।

Share Now...