Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजीपीएस ट्रैकिंग से पकड़ी बिहार से चोरी हुई स्कार्पियो

जीपीएस ट्रैकिंग से पकड़ी बिहार से चोरी हुई स्कार्पियो

जौनपुर धारा, खेतासराय। लखमापुर गांव में शनिवार को पुलिस की मदद से जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए मिली लोकेशन के आधार पर बिहार से चोरी की गई स्कार्पियो पकड़ ली गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पीछा कर रहे स्कार्पियो मालिक स्कार्पियो को लेकर वापस चले गए। जानकारी के अनुसार बिहार के कैमूर जिले से बीआर 24पी 2516 नंबर की एक सफेद स्कार्पियो चोरी हो गई थी। चोरी होने की जानकारी होने पर स्कार्पियो मालिक ने स्कार्पियो में लगे जीपीएस के जरिए ट्रैकिंग करते पीछा कर लिया। चोरों ने स्कार्पियो को आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज से गुरैनी रोड पर मोड़ लिया। जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए स्कार्पियो के नजदीक तक पहुंच चुके थे। चोरों को पीछा होने का आभास होने पर उसने स्कार्पियो को बरंगी मोड़ से जैगहां की तरफ मोड़ लिया। इस दौरान स्कार्पियो मालिक पुलिस से संपर्क करते रहे। पुलिस को जानकारी हुई तो थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर लिया। खुद को पुलिस से बचने के लिए चोर लखमापुर गांव के पास स्कार्पियो खड़ी कर भाग लिए। कैमूर से पीछा कर रहे स्कार्पियो मालिक भी दूसरे वाहन से मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष के अनुसार स्कार्पियो मालिक ने कोई तहरीर नहीं दी है। स्कार्पियो मिल जाने पर वह स्कार्पियो लेकर चले गए।

Share Now...