ऑस्कर विनर एम एम कीरवानी ने फिल्ममेकर गुनीत मोंगा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कीरवानी ने बताया है कि ऑस्कर जीत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय सिनेमा की फिल्मों को बोलबाला रहा. एक तरफ साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) के सुपरहिट सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर खिताब मिला. दूसरी और फिल्ममेकर गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. इस बीच अब ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरने गुनीत मोंगा को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि जीत के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया.ऑस्कर जीत के बाद बिगड़ी गुनीत की तबीयत-कीरवानीहाल ही में ऑस्कर जीत के बाद ‘आर आर आर’ फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरवानी ने गलत्ता प्लस को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में एम एम कीरवानी से ऑस्कर 2023 में गुनीत मोंगा की विनिंग स्पीच कट ऑफ मसले को लेकर सवाल पूछा गया. जिस पर कीरवानी ने कहा है कि- ‘ऑस्कर जीत के तुरंत बाद गुनीत मोंगा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जीत के बाद उन्हें अपनी बात कहने का समय नहीं दिया गया. जिसके चलते उनकी सांस फूलने लगी और फिल्म निर्माता की अचानक से तबीयत बिगड़ गई.’ इस तरह से एम एम कीरवानी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीतने वालीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. गुनीत को नहीं दिया बोलने का मौकाइस समय ऑस्कर 2023 में गुनीत मोंगा की स्पीट कट ऑफ का मामला काफी गर्माया है. साथ ही सोशल मीडिया पर अकादमी की काफी आलोचना हुई है. वहीं बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गुनीत मोंगा ने ये बताया था कि- ‘ऑस्कर जीत के बाद मुझे मेरी बात कहने का पूरा मौका नहीं दिया गया, माइक बंद कर दिए गए. जिसका भाव मेरे चेहरे पर सदमे की तरह नजर आ रहा था. मैं सिर्फ इतना कहना चाहती थी कि ये फिल्म भारतीय प्रोडेक्शन की पहली फिल्म है जिसने ऑस्कर में जीत का परचम लहराया है. ये जीत पूरे भारत की है.
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
जीत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुईं एम एम कीरवानी ने बताया किस वजह से बिगड़ी तबीयत



