Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन

जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन

  • नमाज के बाद अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ

जौनपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को उमरपुर स्थित जी.एच.के. हॉस्पिटल एंड हेल्थ इंस्टीट्यूट पॉलिटेक्निक परिसर में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार के बाद मौलाना जावेद अंसारी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने भी हाथ उठाकर देश और समाज की तरक्की तथा शांति के लिए प्रार्थना की। इफ्तार पार्टी का आयोजन डॉ. एम्बर खान (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) और डॉ. सैफ हुसैन खान (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी सद्भाव, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है। इस अवसर पर डॉ. सरफराज, डॉ. फैज, डॉ. फहीम, एडवोकेट बिलाल अंसारी, मोहम्मद फैज, आदर्श मौर्य, जय हिंद मौर्य, डॉ. चंद तथा मिर्जा जावेद सुल्तान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना मजबूत होती है। रमजान के पाक महीने की अहमियत पर भी उपस्थित लोगों ने प्रकाश डाला।

Share Now...