― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने ली जन्मप्रमाण पत्र की जानकारी

जिलाधिकारी ने ली जन्मप्रमाण पत्र की जानकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कार्यालय नगर पंचायत गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण कर ऑनलाइन पोर्टल पर अप्रैल से लेकर अब तक जारी किए गए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि समय से प्रमाण-पत्र जारी कर दिया जाए। कार्यालय के सामने स्थित तालाब पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी को निर्देशित किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई कराए। इस अवसर पर लिपिक हरेंद्र कुमार बिंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...