Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने की मिशन इंद्रधनुष की...

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने की मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार देर सायं संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा करते हुए एमओआईसी को निर्देशित किया कि जिन भी ब्लॉकों में टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत से कम पाया गया है इसे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए जाए। जिलाधिकारी ने जेम पोर्टल के माध्यम से वाहन संचालन, भेजन संचालन के निविदा की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन, जननी सुरक्षा योजना, रोगी कल्याण समिति, अस्पतालों में दवाओ की उपलब्धता, ओपीडी तथा टेलीमेडिसिन आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। उन्होंने सरकारी इकाइयों में हुए प्रसव का विवरण, प्रेरणा कैंटीन की व्यवस्था, इसके संचालन की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित एमओआईसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डेंगू और चिकनगुनिया रोकथाम की समीक्षा की। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि डेंगू का लार्वा प्राय: 7 या उससे अधिक दिन तक रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ व एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि एडीज मच्छर के लार्वा को पनपने का अवसर न दे, पानी जमाव की स्थिति में एंटी लारवल दवाओं का छिड़काव करें। बच्चों को इसके उपाय के संदर्भ में प्रशिक्षित करें और दिशा-निर्देश जारी करें कि कहीं भी पानी का जमाव न होने पाए, स्प्रे कराएं इसके साथ ही इनके मरीजों का सर्वे भी कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित स्वास्थ्य विभाग से जुडे अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share Now...