जौनपुर धारा,जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए मरीज एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए ओआरएस युक्त शीतल जल की व्यवस्था जिला अस्पताल में लायन प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में किया। सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ.के.के.राय ने ओआरएस युक्त जल ग्रहण करके इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज जनपद में सदैव सेवा कार्य में अग्रणी रहती है उन्होंने इस संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानूÓ ने कहा कि इस तपती गर्मी में ओआरएस युक्त शीतल जल से जिला अस्पताल में आने वाले सभी लोगों को राहत मिलेगी। पूर्व अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू ने बताया कि इस व्यवस्था को पूरे गर्मी भर सुचारू रूप से चलाया जाएगा। जिससे आने वाले सभी लोगों को ओआरएस युक्त शीतल जल मिलता रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन विष्णु सहाय, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, रत्नेश गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल शुड्डू, संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जिला अस्पताल में हुई ओआरएस युक्त शीतल पेयजल की व्यवस्था

Previous article
Next article

