― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजायसवाल समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त होना भी जरूरी

जायसवाल समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त होना भी जरूरी

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र के बंधवा बाजार में राष्ट्रीय जायसवाल संघ  के बैनर तले संगठनात्मक चुनाव को लेकर समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया गया।

बंधवा बाजार स्थित कंचन बालिका इण्टर कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम के प्रारम्भ में दर्जनों गाँव से आये हुए लोगों ने मंच के माध्यम से एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया जिसके बाद संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान और राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। वही मुख्यवक्ता शिव प्रसाद जायसवाल द्वारा समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु और गोत्र बंशज आदि पर विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के आयोजक संतोष जायसवाल द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर समाज को एकजुट रहने का आवाहन करते हुए कहा कि समाज को अब राजनीतिक रूप से भी सशक्त होना पड़ेगा तभी हम शासन और सत्ता के समक्ष अपनी और अपने समाज के हक की बात रख सकेंगे। सम्मेलन को अशोक कुमार जायसवाल, विजय प्रकाश जायसवाल, रतन लाल जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। समाज के स्थानीय इकाई के चुनाव के लिए ग्यारह सदस्यों का कार्यकारिणी बनाकर पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर चुनाव की रुपरेखा तैयार की गयी। जिसमें 05 फरवरी तक समस्त पद के लिए नामांकन पत्र का क्रय किया जायेगा। 6 और 7 फरवरी तक पर्चा वापसी होगा और 26 फरवरी को समस्त पद का चुनाव/मतदान, मतगणना, परिणाम और प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य ह्रदय नारायण जायसवाल द्वारा समाजिक संगठन में प्रत्येक परिवार से अधिकाधिक सदस्य बनने और अपने मान सम्मान को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। संचालन विपिन प्रकाश जायसवाल और संतोष कुमार जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामकुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, संतोष जायसवाल, अंशु जायसवाल, दीन दयाल जायसवाल, सहित आदि लोग  उपस्थित रहे।

Share Now...