खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने जाति विशेष के प्रति आपत्तिजनक रील बनाकर इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय व उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह व उनके हमराहियों ने आरोपित धमौर गांव निवासी अमित कुमार गौतम को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपित अमित कुमार गौतम ने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर जाति विशेष के प्रति ऐसी रील बनाकर पोस्ट किया था, जिससे सामाजिक तनाव फैलने का अंदेशा बन गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
जाति विशेष के प्रति आपत्तिजनक रील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार


