Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनजले हुए पेट के साथ जिम में पसीना बहाती दिखीं सारा

जले हुए पेट के साथ जिम में पसीना बहाती दिखीं सारा

सारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिलाटे करती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ अपना जला हुआ पेट भी फ्लॉन्ट कर रही है। अभिनेत्री जल्द फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आएगी। जो 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही हैं। एक्ट्रेस सारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में है। अभिनेत्री जल्द ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आने वाली हैं। इन दिनों जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करती नजर आ रही हैं, साथ ही साथ अपनी हेल्थ का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। सभी जानते हैं कि सारा का वेट इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले काफी ज्यादा था। उन्होंने वर्कआउट और डाइट के सहारे अपना वजन घटाया। अब वह इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार हैं और आए दिन अपने वर्कआउट की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। बुधवार को सारा अली खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में पसीना बहाती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस जमकर पिलाटे करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ अपना जला हुआ पेट भी फ्लॉन्ट कर रही है। इतना जलने के बाद जिम में उन्हें इस तरह मेहनत करता देख फैन्स हैरान हो रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सारा ने लिखा पहले पेट बर्न अब एब्स का टर्न, आपको काम करना होगा ताकि आप कमा सकें। सरसों का साग जिसके लिए आप तरसते हैं। सारा ने इसे एक अंग्रेजी राइम की तरह लिखा है। एक्ट्रेस के वर्कप्रâंट की बात करें तो जल्द फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ जो  15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही हैं। तो वहीं दूसरी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आएंगी। ये 21 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसके अलावा सारा फिल्म ‘मेट्रो..इन दिनों’ में भी दिखाई देगी जो 13 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।

Share Now...