जौनपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के पर प्रशासनिक अमला लगातार नदी और नालों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शुक्रवार को सद्भावना क्षेत्र पहुंचे और बढ़ते नदी के जलस्तर का जायजा लिया। जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को तट के पास से सुरक्षा दृष्टि से हटाया। लोगों को समझाया गया कि जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है, ऐसे में किनारे पर खड़े रहना खतरनाक हो सकता है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मियों और पुलिस बल को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में भीड़ को जलभराव वाले क्षेत्र या किनारे के पास न जाने दिया दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बताया कि यदि जलस्तर और बढ़ता है तो प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी पहले से कर ली गई है। राहत व बचाव दल को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, हटाया गया भीड़

Next article

