जौनपुर। बक्शा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन लीक होने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। बुधवार को कर्मचारियों ने मजदूरों की मदद से इस लीकेज को ठीक कर दिया। पाइपलाइन में रिसाव के कारण घरों तक पानी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा था। इससे न केवल पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी, बल्कि बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद भी हो रहा था। ग्राम पंचायत निवासी राजकुमार ने बताया कि पाइप लीक होने से पानी की सप्लाई बाधित थी और काफी पानी बर्बाद हो रहा था। एक अन्य ग्रामीण ज्ञानेंद्र ने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत से अब पानी की बर्बादी रुकेगी और घरों तक पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से पहुंचेगी।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
जल जीवन मिशन पाइपलाइन लीक , आपूर्ति बाधित


