- प्रदर्शन कर नया खंभा लगाने की मांग
जौनपुर धारा,शाहगंज। नगर में इन दिनों खुले विद्युत तारों को बदल लेड/एमराल्ड वायर लगाने का कार्य चल रहा है। पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ले में सत्तन पहलवान तिराहे पर जर्जर लोहे के पोल पर वायर लगाने का काम चल रहा था। जानकारी के बाद सभासद प्रतिनिधि सागर सोनी, समाजसेवी रमेश जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर कार्य का विरोध किया। इस दौरान कहा गया कि उक्त पोल वर्षो से जर्जर अवस्था में है। कई बार विभाग को सूचना दे बदलने कि मांग कि गयी। लेकिन बदला नहीं जा सका। लिहाजा लोगों ने कहा कि जब तक नया खंभा नहीं लग जाता तार नहीं लगने दिया जायेगा। प्राइवेट ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार अजय सिंह ने बताया कि विभाग को सूचना दे दी गई है। वहीं एसडीओ विद्युत रोशन जमीर ने कहा कि मुझे अभी सूचना नहीं है। जानकारी कर पोल बदलने का इंतजाम करता हूं। इस हेतु जेई को निर्देशित किया जायेगा। इस दौरान सागर सोनी, रमेश जायसवाल, मोहम्मद जाहिद दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, मोहम्मद इलियास, चंदन जायसवाल, रहबर, सनी, तारा देवी, सुजीत मोदनवाल, अजय मोदनवाल आदि मौजूद रहे।



