Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजयंती पर पं. जवाहर लाल नेहरू को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

जयंती पर पं. जवाहर लाल नेहरू को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई गयी। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की जो सोच रखी थी और जो विकास की नींव रखी थी आज हम लोगों के लिए इस देश के लिए बहुत सार्थक है। चाहे वह भाखड़ा नांगल बांध हो, आईआईटी हो आईआईएम हो। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सत्य समाजवाद की परिकल्पना करने वाले नेता चाचा नेहरू बच्चों से प्रेम करते थे। हम उन्हें आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि पेश करते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिंह डब्बू, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव निसार इलाही, कचगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सब्बल अंसारी, सीमा मिश्रा, मुकेश पांडे, अमन सिन्हा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने किया।