जौनपुर धारा, शाहगंज। एक तरफ सरकार जहां स्वच्छ भारत अभियान का ढोल पीट रही है वहीं दूसरी तरफ स्थानीय नगर पालिका प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। जनता की दुश्वारियों और समस्याओं से दूर-दूर तक उसका कोई लेना देना नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण नगर में बढ़ रही मच्छरों की फौज है। न तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा गलियों और मोहल्लों में फॉगिंग कराई जा रही है और नाही एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे पूरा नगर जबरदस्त मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में है। संपूर्ण नगर में मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियां तेजी से अपने पांव पसार रही हैं और लोगों को अपने आगोश में ले रही है फिर भी नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। नगर के कई इलाकों में मच्छरों के काटने से बुखार और त्वचा संक्रमण के मामले तेजी से उभर कर सामने आए हैं। स्थानीय लेागों से पूछने पर उन्होंने बताया कि मच्छरों की भारी फौज के कारण रहना दूभर हो गया है, तथा स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है। जिससे गंभीर संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है।
― Advertisement ―
जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
जनमानस मच्छरों से बुरी तरह त्रस्त, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में मस्त

Previous article
Next article

