जौनपुर। गुरूवार को शोसल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो जनपद न्यायालय के एक लिपिक दीपक यादव का बताया जा रहा है। हांलाकि यह वीडियो किसने बनाया और कैसे वायरल होना शुरू हो गया इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जौनपुर धारा समाचार पत्र वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वायरल वीडियो न्याय दिये जाने वाले न्यायालय के तमाम होने वाले न्याय पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। वायरल वीडियो के साथ यह भी लिखा गया है कि उक्त लिपिक किसी मामले में आरोपी की जमानत के लिये पैसे लेकर गिन रहा है। वीडियो १७ जून की बताई जा रही है। मामले की सत्यता जांच की विषय है। यदि यह मामला सही है तो जनपद न्यायालय से वायरल हो रहे इस वीडियो की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास बना रहे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जनपद न्यायालय से जमानत के लिये घूस लेने का वीडियो वायरल


