Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनता जूनियर हाई स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न

जनता जूनियर हाई स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न

जौनपुर धारा, शाहगंज। अरसिया बाजार में स्थित सार्वजनिक जनता जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आपको बताते चलें कि प्रबंधक रामबदन यादव के नेतृत्व में इस विद्यालय का संचालन किया जाता है, और वार्षिक उत्सव समारोह के मुख्य अतिथि मल्हनी विधानसभा के विधायक लकी यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखंड कुमार यादव तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्यारेलाल मोहन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सुईथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश तिवारी, एवं खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, त्रिभुवन यादव, अरसिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव तथा समस्त शिक्षक, प्रधानाचार्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ वार्षिक उत्सव समारोह के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधायक लकी यादव ने   बच्चों को उत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा शिक्षा ही हर क्षेत्र में आपको सफलता दिलाने में योगदान देती है। इसलिए सभी बच्चे ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर ध्यान देकर अपने भविष्य को उज्जवल करें। विद्यालय के प्रबंधक राम बदन यादव समस्त बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने और सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना किया।