जौनपुर धारा, जफराबाद।स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जलालुद्दीनपुर गाँव में शुक्रवार को अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर जन चौपाल लगाया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्यायों को बताया। ग्रामीणों की विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास व शौचालय नाली, खड़ंजा, चकरोड आदि समस्याओं को बताया। खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय आवास, पेंशन जिसके पास नहीं है वह ऑनलाइन दर्ज करा लें। जांच होने पर यदि पात्र पाया जाता है तो उसको यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ में उन्होंने आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया और ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान को आवश्यक निर्देश दिया। साथ में सड़क पर गंदगी के अंबार व जलभराव को लेकर जल्द से जल्द निस्तारण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जन चौपाल में कुल 97 फरियादी आये थे जिसमें सबकी समस्याओं को सुना गया। इस मौके एडीओ आइसबी रामजी सिंह, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, एडीओ कॉपरेटिव रत्नेश कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी, ग्राम प्रधान पप्पू चौहान, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
जन चौपाल में ग्रामीणों ने सुनाई अपनी समस्यायें

Previous article


